व्हाट्सएप ग्रुप्स में एपीके (एंड्रॉइड ऐप पैकेज) फाइलें सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान, प्रधानमंत्री आवास के नाम से भेजी जा रही हैं। संदेशों में नकली लोगो, छोटे विवरण और दबाव डालने वाले वाक्य होते हैं (जैसे- जल्दी करें, रजिस्ट्रेशन शुरू है)। जो लोग इन्हें खोलते हैं, उनके फोन में मालवेयर या ट्रोजन इंस्टॉल हो सकता है जो ओटीपी चुराता, कॉल लॉग पढ़ता और फोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेता है।
साइबर प्रभारी हिम्मत सिंह शेखावत की चेतावनी
