बैठक में विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव और श्रद्धा यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव और अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पार्टी के युवा नेता सत्यजीत यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने आर्थिक मदद की घोषणा की। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
