हाथरस की गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा

Spread the love

चौधरी गजाधर सिंह नंबरदार स्मृति गोशाला में ग्राम प्रधान चौधरी मनीष रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाई और गौ सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा किसानों के लिए अनुकूल मौसम की कामना की। पूजन के बाद गोशाला में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में समाजसेवी भाजपा नेता चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, बृजराज सिंह, मास्टर प्रेम सिंह, राधे लाल, मास्टर राजवीर सिंह, विजय सिंह, डॉक्टर डीपी सिंह, ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार, विभा सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी, जुबेदा बेगम, पवन कुमार और निंबू भाई सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।