ट्रैक लवर के लिए उत्तराखंड से आई खुशखबरी, इन पहाड़ों पर फ्री में कर सकेंगे ट्रैक

Spread the love

राज्य सरकार ने देश के पर्वतारोहियों और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. भारतीय पर्वतारोहियों को अधिसूचित 83 चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए राज्य सरकार को किसी भी प्रकार का अभियान शुल्क जैसे पीक शुल्क, कैंपिंग शुल्क या पर्यावरण शुल्क नहीं देना होगा.