अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 सितंबर से 01 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन पत्र राजकॉम इन्फो सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित सभी ई-मित्र कियोस्क और जनसुविधा केंद्रो पर उपलब्ध होंगे।
पाण्डेय ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के लिए अभ्यर्थी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर बिपिन कुमार पाण्डेय द्वारा जारी इस विज्ञप्ति से राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।
