राजगढ़ः बातों में उलझाकर गल्ला व्यापारी से छीन ले गए सोने की चेन व अंगूठी

Spread the love

जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी सुुंदरलाल साहू बच्चों को घर छोड़कर लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अपने आपको पुलिस अधिकारी बताकर कहने लगे कि इतना सोना क्यों पहने हो, कोई छीन ले जाएगा। इस तरह बातों में उलझाकर गल्ला व्यापारी से सोने की चेन व अंगूठी उतरवा ली और भागने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर व्यापारी का बेटा नीतेश मौके पर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी के बेटे का कहना कि अज्ञात बदमाश दो तौला बजनी सोने की चेन और एक तौला बजनी अंगूठी लेकर गए है, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरु की।