हरियाणा में लंबी दूरी की रात्रि कालीन बस सेवाओं पर अब संबंधित महाप्रबंधक ही निर्णय लेंगे। इसको लेकर परिवहन निदेशालय ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। कहा गया है कि कोहरे और धुंध के कारण हरियाणा में हिसार, भिवानी जैसी लंबी दूरी की रात्रि कालीन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी तक प्रदेश में रात्रि कालीन शेड्यूल जारी नहीं किया है। यदि कहीं लंबी दूरी है और संचालन में घने कोहरे, करने का कोई धुंध के कारण अड़चनें हैं तो बस अड्डे से संबंधित महाप्रबंधक इस प्रकरण में निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इसी को लेकर इसी हफ्ते निदेशालय ने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें 24 डिपो के जीएम के साथ इस पर चर्चा की जाएगी। बसों के शेड्यूल को लेकर होगी चर्चा हरियाणा के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज ने धुंध और कोहरे से प्रभावित होने वाली बस सेवाओं की राज्य परिवहन विभागरेगुलर समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप का कहना है कि बसों के संचालन, डिपो स्तर के कार्यों का बुलाई गई बैठक के दौरान ब्योरा लिया जाएगा। जल्द ही इस बैठक की डेट फाइनल कर दी जाएगी। कोहरे में बसों की स्पीड फिक्स कर चुके विज परिवहन मंत्री अनिल विज ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर रिपोर्ट तलब कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोहरे के दौरान रोडवेज बसों की स्पीड फिक्स रखी जाए। उन्होंने विभाग अधिकारियों को कोहरे के दौरान खासकर सुबह और शाम को बसों को 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से ही चलाया जाए। यदि इन निर्देशों की कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। परिवहन मंत्री ने सभी बसों के आगे और पीछे की साइड रिफलेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
हरियाणा में रात्रिकालीन बस सेवाओं पर GM लेंगे फैसला:कोहरे में हादसों को देखते हुए निदेशालय ने बुलाई मीटिंग; 24 डिपो के महाप्रबंधक होंगे शामिल
