वाहन पलटने से छात्राएं घायल, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर से जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे छात्राओं का सूमो वाहन सलना के पास सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार छह छात्राएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पोखरी अस्पताल में भर्ती किया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायल छात्राओं में पूर्वाशी, दीया, आंचल, आरूषि, दीक्षा, अंशिका शामिल है।