जलती चिता से लड़की की लाश निकाली:5 साल से लिव इन में रह रही थी, आगरा में पिता बोले- बेटी को मार डाला

Spread the love

आगरा में पुलिस ने जलती चिता से युवती की लाश निकाली। वह बीते पांच साल से लिव इन में रह रही थी। युवती धर्म से मुस्लिम, जबकि लड़का हिंदू है। उसकी मौत के बाद साथ रहने वाला युवक अंतिम संस्कार के लिए ले गया था। तभी शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। युवती के पिता ने बताया- मेरी बेटी की मौत नहीं हुई। उसकी हत्या की गई है। आरोपी 5 साल पहले नाबालिग बेटी को फुसला कर भगा ले गया था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। आज वो उसकी हत्या करके चोरी से अंतिम संस्कार करने जा रहा था। घटना बुधवार दोपहर किरावली के जाजऊ गांव की है।
अब पूरा मामला विस्तार से…
किरावली के रहने वाले निजाम ने बताया कि बेटी सना (21) अजीत सिंह के साथ 5 साल से लिव इन में रह रही थीं। अजीत सिंह फाइनेंस का काम करता था। उसका हमारे घर आना-जाना था। उस समय जब वो नाबालिग थी, तभी अजीत उसे बहला-फुसलाकर उसको भगा ले गया था। तब से युवती जाजऊ में उसके साथ ही रह रही थी। आज बुधवार दोपहर तीन बजे बेटी की मौत हो गई। बिना बताए अंतिम संस्कार किया
अजीत सिंह ग्रामीणों के साथ युवती के शव को गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले गया। इस बीच सना के घर वालों ने पुलिस को हत्या की शिकायत दी। आनन-फानन में फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस श्मशान घाट पहुंची। यहां युवती की चिता जल रही थी। पुलिस टीम ने पानी डालकर चिता की आग को बुझाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी अजीत को मौके से हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
पिता ने कहा- बेटी की हत्या की गई पिता निजाम ने बताया- अजीत सिंह मेरे घर किस्त लेने आता था। तभी मेरी नाबलिग बेटी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। बाद में उसने मेरी सना बेटी का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। कुछ समय बाद ही अजीत सिंह ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मेरी बेटी की हत्या की गई है।
किरावली इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया- आरोपित पक्ष का कहना है कि युवती पिछले कुछ समय से बीमार थी। इस वजह से उसकी मौत हुई है। मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। युवती के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। नाबालिग अवस्था में ले जाने, कथित विवाह, धर्म परिवर्तन और मौत के कारण की गंभीरता से जांच की जा रही है। ——————– ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें