हेमंत सरकार ने जनता को योजनाओं के नाम पर सिर्फ धोखा दिया : गागराई

Spread the love

उन्होंने भालकी, टोला नामूलेपा, रामाटांडी, भूलुडीह समेत कई पंचायतों में जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील की।

अपने संबोधन में गागराई ने मौजूदा झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो चुनाव के समय कुछ वादे करती है और सत्ता में आने के बाद सब भूल जाती है। छह सालों में सरकार ने सिर्फ शिलान्यास किए हैं, उद्घाटन एक भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज जो भी सड़कें दिख रही हैं, वे भाजपा सरकार के कार्यकाल की देन हैं, जबकि वर्तमान सरकार के समय शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता को योजनाओं के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। मंईयां सम्मान योजना और आवास योजना जैसे कार्यक्रम सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं।

गागराई ने कहा कि भाजपा को मौका मिलने पर घाटशिला विधानसभा का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा और बंद पड़े जीवन दाहिनी माइंस को फिर से चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से 11 नवंबर को एक नंबर बटन दबाकर कमल निशान पर वोट देने की अपील की।