नई दिल्ली में मनाएंगे गौ प्रतिष्ठा-प्रतीक्षा दिवस

Spread the love

नई दिल्ली में मनाएंगे गौ प्रतिष्ठा-प्रतीक्षा दिवस

जोधपुर, 15 मार्च (हि.स.)। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर सनातन के अपमान को रोकने के लिए नई दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में 17 मार्च को सूर्योदय से सूर्यास्त तक गौ प्रतिष्ठा-प्रतीक्षा दिवस मनाया जाएगा। इसमें जोधपुर से कई गौ भक्त भाग लेंगे।

गौ सांसद जोधपुर रामचन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय गौ रक्षा प्रमुख नरसिंह गहलोत, गौरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय सदस्य कालूराम प्रजापत, कामधेनु सेना के जोधपुर तहसील अध्यक्ष गजेन्द्र सैन, कामधेनु सेना की सीमा शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के दैयाराम जांगिड़, मोहित जांगिड़, सुरेश चौधरी तथा कुशाल जांगिड़ ने बताया कि संपूर्ण भारत में गौ माता की हत्या और अत्याचार हो रहा है जिसकी महिमा सनातन वैदिक हिन्दू ग्रंथों में वर्णित है, गौ का अपमान अर्थात् सनातन वैदिक हिन्दू धर्म का अपमान, वेदों और संस्कृति-संस्कारों का अपमान है। हम किसी भी पार्टी नेता को वोट देते है और हमारी वोट से विजयी हुए नेता मिलकर जब सरकार बनाते है तो सरकार द्वारा गौ हत्या की अनदेखी के कारण गौ हत्या के पाप से हम भी ग्रसित होते है।

उन्होंने बताया कि ज्योतिर्मठ बदरिका के शंकऱाचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए पदयात्राएं की और निरंतर आंदोलन के पथ पर बढ़ते हुए देश की जानता को अपने संस्कृति-संस्कार धर्म के महात्म को समझने समझाने का प्रयत्न कर रहे है। भारत सरकार से लगातार गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए पत्राचार कर मांग कर रहे है। सरकार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करती है तो रामलीला मैदान में भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन किया जाएगा।