नया भोजपुर के गौ पालक की सड़क हादसे में मौत:NH 922 पड़री मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस खंगाल रही CCTV

नया भोजपुर के गौ पालक की सड़क हादसे में मौत:NH 922 पड़री मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस खंगाल रही CCTV
Share Now

औद्योगिक थानाक्षेत्र के पड़री मोड़ के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में नया भोजपुर निवासी युवक सुधांशु कुमार पांडेय (35) की मृत्यु हो गई। वह राम नरेश पांडेय के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, सुधांशु अपनी बाइक पर सवार होकर बक्सर जा रहे थे। एनएच 922 पर पड़री मोड़ स्थित महिंद्रा सर्विस सेंटर से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुधांशु कुमार पांडेय गौ पालन का कार्य करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी श्रीपति देवी और आठ वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार हैं। घटना की जानकारी मिलने पर गांव और आसपास के लोग उनके घर पर एकत्र हुए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी वार्ड नंबर 6 के पार्षद धनंजय पांडेय ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *