सूरजपुर : घर का ताला तोड़ गैस टंकी और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

प्रगति विहार भटगांव निवासी अभिषेक दुबे ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसके बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति एचपी कंपनी की गैस टंकी, इलेक्ट्रॉनिक काटा और अन्य दस्तावेजों व सामानों को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 143/25 धारा 303, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटना में प्रगति विहार निवासी निहाल उर्फ छोटू देवांगन (19 वर्ष) संलिप्त है। पुलिस टीम ने आरोपित को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपित की निशानदेही पर एक गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रॉनिक काटा, कुल मूल्य लगभग 10 हजार रुपये, बरामद किया गया। जिसके बाद आज गुरूवार काे उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, एएसआई नंदलाल सिंह, दिनेश ठाकुर, श्याम सिंह और सैनिक बबलू राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।