वाराणसी में धीमे-धीमे घट रहा गंगा का जलस्तर

Spread the love

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से .70 मीटर नीचे है और धीरे धीरे घट रहा है। नदी का जलस्तर कम होने पर घाट के किनारे रहने वाले नाविकों में सबसे ज्यादा प्रसन्नता है। वहीं नमो घाट, दशवाशमेध घाट, पंचगंगा घाट, महल घाट इत्यादि पर घूमने आने वाले पर्यटकों में अभी भी मायूसी है।

गाजीपुर में गंगा का जलस्तर घटना के क्रम में खतरे के निशान से मात्र .44 मीटर नीचे ही है। बलिया में गंगा अभी खतरे के निशान के 1.7 मीटर ऊपर है लेकिन वहां भी जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। गाजीपुर और बलिया में बाढ़ राहत में जुटी जिला प्रशासन की टीमों ने इससे थोड़ी राहत की सांस ली है।