भिवानी जिला कोर्ट में गैंगवार के दौरान हुई फायरिंग मामले में करीब 10 माह पहले हुई गोली चलाने की वारदात का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार करीब 10 माह पुरानी वारदात के लिए समझौता करने बैठे दोनों हिस्ट्रीशीटर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरे पक्ष के हिस्ट्रीशीटर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। दोनों हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ बिन्नू व अरविंद पहले से साथी थे, लेकिन बाद में पैसों के लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों हिस्ट्रीशीटर है, जिन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके कारण पुलिस के सर्विलेंस पर भी है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को विनोद उर्फ बिन्नू अपने दो साथियों के साथ दिनोद रोड की ओर जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। इसमें विनोद और उनके साथी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी केस में अरविंद व शुभम पेशी पर आया हुआ था। वहीं विनोद उर्फ बिन्नू की गवाही थी। हिरासत में लिए 27 लोग भिवानी एसपी सुमित कुमार ने बताया कि भिवानी कोर्ट में जिस साइड टाइपिस्ट बैठते हैं, उस तरफ दीवार छोटी है और लोगों ने रास्ता आने-जाने का बनाया हुआ है। वहां से ही बदमाश घुसे हैं और इस वारदात को अंजाम दिया। हमावरों में मुख्य आरोपी आयुष परमार ने अपने 5-6 साथियों के साथ अरविंद पर गोली चलाने का प्रयास किया। जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गवाही देने आए आरोपी विनोद उर्फ बिन्नू सहित कुल 8 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 घायल अवस्था में अस्पताल में उपचाराधीन है और अन्य से पूछताछ जारी है। इनके अन्य साथ भी रहे है। इस दौरान कुल 27 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस की तीन टीमों ने बदमाशों का पीछा किया, तो मुठभेड़ हुई। भिवानी डाबर कॉलोनी के जितेंद्र उर्फ जीतू को पकड़े का प्रयास किया, तो क्रास फायरिंग हुई। जिसमें इसके दोनों पांव में गोली लगी। वहीं श्रीपाल को पकड़ने का प्रयास किया, तो गिरकर उसके पैर में चोट लगी है। पुलिस की दूसरी टीम में सीआईए-1 के कर्मचारी पीछा कर रहे थे। मामले में मुख्य आरोपी डाबर कॉलोनी के आयुष परमार उर्फ बॉक्सर की सीआईए-1 के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें इसके दोनों पांव में गोली लगी है। इसके एक साथी इजराइल को भी भागते हुए चोट लगी है। दोनों हिस्ट्रीशीटर, नियमित सर्विलेंस पुलिस के अनुसार विनोद उर्फ बिन्नू पर 10-12 मुकदमें पहले ही चल रहे हैं। कुछ में बरी हो गया और कुछ में बेल पर है। हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस की नियमित सर्विलेंस चल रही है। वहीं अरविंद भी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भी 2 मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें से एक केस में वह पेशी पर आया हुआ था। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार लग रहा है कि इनके एडवोकेट के बीच में समझौते का प्रयास किया है। वहां पर जो भी हालात किसी तरह के हुए और आयुष ने गोली चला दी। एसपी ने कहा कि मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए बहादुरी दिखाई है। आईजी व डीजीपी से बात हुई हैं, उन्होंने इन पुलिस वालों को हौसला अफजाई की है। वहीं जो रिवार्ड की प्रक्रिया हैं, उनके तहत सम्मानित किया जाएगा। ये आरोपी किए गिरफ्तार
1. भिवानी के दिनोद गेट निवासी श्रीपाल।
2. भिवानी की डाबर कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू।
3. गांव हिंडोल निवासी अमन।
4. गांव हिंडोल निवासी इजराइल।
5. भिवानी के मनान पाना निवासी दिपांशु।
6. भिवानी की डाबर कॉलोनी निवासी आयुष परमार उर्फ बॉक्सर।
7. भिवानी के गांव लोहानी निवासी सन्नी उर्फ संदीप।
8. भिवानी के जीतू वाला जोहड़ निवासी विनोद उर्फ बिन्नू।
भिवानी कोर्ट में गैंगवार:10 महीने पहले हुई फायरिंग का लिया बदला, समझौते के लिए बैठे थे हिस्ट्रीशीटर; लेन-देन पर विवाद
