यूपी के लखीमपुर-खीरी में अपने फुफेरे भाई की बारात में आई मूक-बधिर नाबालिग के साथ गांव के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर बारात से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए। फिर बारी-बारी से रेप किया। इस दौरान दावत में आई एक अन्य लड़की शौच के लिए खेत की तरफ गई तो उसने आरोपियों को दरिंदगी करते देखा। लड़की ने शोर मचाया तो ग्रामीण मदद को दौड़े। भीड़ को आता देख दोनों आरोपी दिव्यांग को खेत में ही बदहवास छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उसे तत्काल नजदीकी सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बारात आए लोग भड़क गए। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर प्रदर्शन करने लगे। हालात बिगड़ते देख गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी फोर्स तैनात कर दी गई। इस बीच पुलिस ने तड़के 4 बजे एक आरोपी को एनकाउंट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर घेर लिया। भागने की फिराक में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसका साथी अब भी फरारी है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंगाही थाना क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए… पहले सिलसिलेवार ढंग से पूरी घटना जानिए… सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की मूक-बधिर लड़की अपने फुफेरे भाई की बारात में पड़ोसी गांव आई थी। शुक्रवार शाम घर में शादी का फंक्शन चल रहा था। घर के पास में ही टेंट सजा हुआ था। सभी रिश्तेदार और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले गांव के जावेद (28) और छोटू नामक दो युवक दिव्यांग नाबालिग के पास पहुंचे। शाम करीब 7.30 बजे बहला-फुसलाकर टेंट से करीब 50 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए। जहां युवकों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। मूक-बधिर होने के कारण नाबालिग मदद के लिए चिल्ला तक नहीं सकी। इस दौरान एक लड़की वहां पहुंची तो आरोपियों को कुकर्म करते दिखा। चिल्लाकर लोगों को बुलाया। आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस को बरामद हुए फटे हुए कपड़े
ग्रामीणों की सूचना पर एसपी ख्याती गर्ग, एएसपी पवन गौतम समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को छानबीन के दौरान खेत से पीड़ित नाबालिग के फटे हुए कपड़े और अंडरगारमेंट्स बरामद हुए। नाबालिग को तुरंत निघासन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की मिन्नत के बाद शादी
इस घटना को लेकर बाराती भड़क गए। दूल्हा (दिव्यांग का फुफेरा भाई) नाराज हो गया। शादी का फंक्शन थम गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे को काफी समझाया। इसके बाद सुबह काफी सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की गईं और बारात को विदा किया गया। गांव में तनाव, छह थानों की फोर्स तैनात
घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों आरोपियों में से एक युवक दूसरे समुदाय का है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर देर रात ही गांव में छह थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है नाबालिग
परिवार के लोगों ने बताया- पीड़ित दिव्यांग का पिता मजदूरी करता है। पीड़िता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। वह जन्म से ही मूक-बधिर है, इसके कारण वह कभी स्कूल भी नहीं जा सकी। अब जानिए कैसे पकड़ा गया आरोपी… लखीमपुर-खीरी पुलिस ने घटना से महज 8 घंटे में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी जावेद का हाफ एनकाउंटर करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी जावेद के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। एएसपी पवन गौतम ने बताया-घटना के बाद से ही पुलिस टीमें दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थीं। रविवार तड़के करीब 4 बजे मुख्य आरोपी जावेद की लोकेशन उमरा गांव के पास मिली। सिंगाही थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जावेद के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं। एएसपी ने दावा किया- मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर…VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था
झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन भाभी उससे ब्रेकअप कर चुकी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पढ़िए पूरी खबर…
भाई की बारात में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप:लखीमपुर में 2 युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गए; पुलिस एनकाउंटर में एक अरेस्ट
