अजमेर में तीन मंजिला बनेगी गांधी भवन लाइब्रेरी, 6.46 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी

Spread the love

गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत अजमेर में लाइब्रेरी क्रमोन्नयन के संबंध में निर्देश दिए थे कि गांधी भवन लाइब्रेरी को उन्नत और विकसित किया जाए ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी वहां आकर पढ़ सकें।

यह लाइब्रेरी ग्राउण्ड के साथ तीन मंजिला डिजाइन की जाएगी। भवन को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ बैठकर वहां अध्ययन कर सकेंगे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अध्ययन की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। इसके लिए गांधी भवन के पीछे भवन व स्कूल को अन्यत्र शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है। महानगरों की लाइब्रेरी की तर्ज पर एक साथ सैकड़ों विद्यार्थी बैठ कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें, लाइब्रेरी का इस तरह निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयार से संबंधित क्यूबिकल्स, पुस्तकें, बुजुर्गों के लिए वाचनालय व बच्चों में रीडिंग हैबिट डवलप करने के लिए बाल पुस्तकालय आदि की सुविधा होगी। नीचे की तरफ पार्किंग भी रखी जाएगी।

स्थानीय निकाय विभाग जयपुर द्वारा शुक्रवार को बजट घोषणा के अंतर्गत अजमेर में सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नय की क्रियान्वित नगर निगम के माध्यम से करवाए जाने के लिए कार्य राशि 6.46 करोड़ रूपएए की वित्तीय स्वीकृति आदेश जारी किए।