उक्त अवसर पर वरीय नागरिक डॉ.सुबोध कुमार ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल लौह पुरुष थे।महान स्वतंत्रता सेनानी थे।सरदार पटेल देश के प्रथम गृहमंत्री थे।गृहमंत्री रहते उन्होंने राष्ट्र विकास के अनेकों काम किया।राष्ट्र के एकीकरण में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।अवध किशोर प्रसाद सिंह ने उन्हें राष्ट्र का सच्चा सपूत बताया।
रामशरण प्रसाद सिंह ने उन्हें राष्ट्र भक्त बताया उनके कार्यों का राष्ट्र हित में बताया।रामस्नेही सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पटेल जी ने राष्ट्र को एकीकरण करने एवं विभिन्न विखंडित प्रदेशों को मिलाने का कार्य किया।
जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारत माता के सच्चे सपूत थे।उनसे राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।अंत में अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने जयंती समारोह में उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
