गोरखपुर में युवक की हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा। इसमें तीन नाबालिग हैं। चार आरोपियों में चिलुआताल के हमीदपुर का विशाल सिंह, करीमनगर का सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव देवेंद्र कुमार और पीपीगंज के छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह हैं। आरोपियों ने चिलुआताल में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें विशाल और सोनू ने अपने बाल छिलवा लिए थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिस्टल की टेस्टिंग में अरुण निषाद के सीने में गोली लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने डरकर लुक बदला था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 पिस्टल, 8 कारतूस, 3 बाइक और एक अर्टिगा कार बरामद की है। घटना के बाद आरोपी पहले बाइक से भागे फिर कार में सवार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों की तस्वीरें देखिए… घेरा लगाकर पिस्टल चेक कर रहे थे दोस्त
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- 15 फरवरी रविवार शाम अरुण निषाद अपने 6 दोस्तों के साथ बगल में स्थित मैदान में पहुंचा। वहां पर विशाल एक पिस्टल लेकर आया था। सभी भीड़ लगाकर पिस्टल चेक कर रहे थे। इसी दौरान विशाल से पिस्टल चल गई। अरुण निषाद के सीने में गोली लगी, वह जमीन पर ही गिर गया। इसके बाद विशाल समेत सभी 6 आरोपी बाइक से भाग निकले। परिजन अरुण को बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले, जिसके बाद सारा घटनाक्रम सामने आ गया। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश में लगी थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर से बाहर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों को पकड़ने में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम, एसओजी, सर्विलांस और साइबर कमांडो का अहम रोल रहा। विशाल अवैध पिस्टल लेकर दिखाने आया
चिलुआताल में सोमवार पूरे दिन हमीनपुर तेनुअहिया गांव से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा। परिजन गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस और सीओ को तैनात कर दिया गया था। दिन भर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस की जांच में सामने आया कि विशाल अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर आया था। जिसे दोस्तों को दिखा रहा था। पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चली, जो अरुण के सीने में लग गई। सोमवार दोपहर बाद अरुण का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद गांव के छामू धान में अंतिम संस्कार किया गया। अब पूरा मामला विस्तार से…
चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार की शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेंद्र को नामजद, चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू की तो नामजद आरोपी फर्टिलाइजर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी बिट्टू निषाद समेत तीन को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ में केस दूसरे एंगल की तरफ ही मुड़ने लगा। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल अपने साथ कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर ले आया था। पिस्टल दिखाते समय चली गोली अरुण के पेट में जा लगी। जांच में सामने आया कि छोटू उर्फ मानवेंद्र सिंह ने पिस्टल दी थी। फुटेज में सभी घेरा बनाकर खड़े दिखे
सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक से चार लोग जाते दिख रहे हैं, जिसमें विशाल और अरुण भी शामिल हैं। वहीं खेल के मैदान में एक घेरा बनाकर अरुण और 6 आरोपी कुछ देख रहे हैं। इस बीच गोली चलती है और अरुण मैदान में गिर जाता है। जबकि उसके साथी एक-एक कर भागने लगते हैं। इस बीच गोली की आवाज सुनकर और अरुण को जमीन पर गिरा देखकर कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाती हैं लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं। पेंट पॉलिश का काम करता था अरुण
चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल मेरे घर से बेटे अरूण को बुलाकर ले गया था। अरुण दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है। ———————————– ये खबर भी पढ़िए- चाय की दुकान पर लड़कियां बाल पकड़कर लड़ीं, गाजियाबाद में टपरी पर पहले बहस हुई, नोकझोंक के बाद दोनों में सरेआम मारपीट गाजियाबाद में चाय की टपरी पर हंगामे का मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला इंदिरापुरम इलाके के साया गोल्ड सोसायटी के पास मौजूद एक चाय की दुकान के पास का है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर…
गोरखपुर में हत्या कर टकले हो गए दोस्त:पुलिस से बोले- पिस्टल टेस्टिंग में गोली लगी, डरकर लुक बदला
