दोस्तों ने तलवार के 1 ही वार से काटी गर्दन:रोहतक मर्डर केस में खुलासा, शाम को शादी में ले गए, सुबह लाश मिली; पिता बोला-परिवार उजड़ा

Spread the love

हरियाणा के रोहतक में हुई 20 वर्षीय युवक मोहित की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। पुलिस सूत्रों के सूत्रों के मुताबिक मोहित की गर्दन तलवार से काटी गई है। वार इतनी तेज किया गया था कि एक ही वार में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। उधर, परिजनों ने मोहित के ही चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि मोहित को उसके दोस्त 26 मार्च की शाम को शादी में जाने की बात कहकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 मार्च को पूरा दिन परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 28 मार्च को महम ब्लॉक के फरमाणा गांव में उसका गर्दन कटा शव बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आय है कि ये सभी युवक सूखा नशा करते थे। एक आरोपी की फैमिली का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी मिला है। उसके पिता और चाचा पर कई केस दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुई हत्या… अब जानिए परिवार ने क्या-क्या आरोप लगाए… पुलिस बोली- हत्या का केस दर्ज, आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट
महम थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई बिंदुओं पर जांच जा रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पिता बोले- बेटे की किसी से नहीं थी दुश्मनी
मृतक के पिता वकील ने बताया कि मोहित की मौत के बाद परिवार उजड़ गया। मोहित से बड़ी एक बेटी है और दूसरे नंबर पर मोहित था। मोहित से छोटी दो बेटी और सबसे छोटा एक बेटा है, जो दिव्यांग है। मोहित की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। बेटे की मौत से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… रोहतक में सिर कटी लाश मिली:खोपड़ी की खाल उखाड़ी, आंख भी गायब मिली; आधी कमर पर कट के निशान हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। खेतों में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमर के आधे हिस्से में गहरे कट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)