राजगढ़ः हरियाली अमावस्या पर निकाली कावड़ यात्रा, भगवान पशुपतिनाथ का किया अभिषेक

Spread the love

कावड़ यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सत्कार किया। बताया गया है कि श्रद्वालु प्रतिवर्ष घोघराघाट स्थित पार्वती नदी से जल भरकर 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर घुरेल स्थित मंदिर पर पहुंचते है, जहां भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। वहीं हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्राम समेली से कावड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्वालुओं ने पचोर रोड़ सिथत ग्राम समेली स्थित त्रिवेणी संगम से जल भरकर ब्यावरा नगर के अंजनीलाल धाम मंदिर पहुंचे, जहां भगवान द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है।