छत्तीसगढ़ में चार नक्सली ढेर

Spread the love

वहीं कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। कांकेर की सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले के गट्टा जाबिया में नक्सल अभियान पर निकले सी60 और सीआरपीएफ के जवानों पर मोडास्के के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी की। जवाबी गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने मौके से एके47, राइफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। फिलहाल, मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है, सर्चिग जारी है।