रेवाड़ी में अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार:फर्जी NCC प्रमाण-पत्र केस में ACB की कार्रवाई, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह प्रधान

Spread the love

रेवाड़ी में एसीबी ने फर्जी एनसीसी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओएस यादव को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह अहीर कॉलेज की संचालन समिति के प्रधान हैं। एसीबी ने भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है। अहीर कॉलेज ने 12वीं फेल हेमंत कुमार को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर एनसीसी का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। हेमंत कुमार उस समय हिसार के एक पॉलिटेक्निक का छात्र था। एसीबी हेमंत को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब एसीबी की नजर अहीर कॉलेज के तत्कालीन एनसीसी ऑफिसर प्रो. धीरज सांगवान और फर्जी एनसीसी प्रमाणपत्र पाने वाले दूसरे लाभार्थियों की गिरफ्तारी पर रहेगी। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर उजागर किया था मामला अहीर कॉलेज में फर्जी एनसीसी प्रमाणपत्र का मामला 2010-12 के बीच सामने आया था। कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र यादव ने इसे उजागर किया था। जांच में नामांकन पत्रों में छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद एसीबी ने 9 सितंबर 2025 को केस दर्ज किया था। जिसमें कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. आरके यादव, तत्कालीन एनसीसी ऑफिसर धीरज सांगवान सहित पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी जमानत केस दर्ज होने के बाद तत्कालीन प्राचार्य डॉ. ओएस यादव व एनसीसी अधिकारी प्रो. धीरज सांगवान ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि फर्जी एनसीसी प्रमाण पत्रों ने जनता के भरोसे को ठेस पहुंची है। इसका असर प्रवेश के साथ सार्वजनिक सेवाओं और रोजगार पर भी असर पड़ेगा। इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ आवश्यक है। अहीर कॉलेज का छात्र दिखा सर्टिफिकेट जारी किया जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार बीसीए विभाग में सहायक प्रोफेसर थे। उन्हें एनसीसी कैडेट की (HAR/SD/2010/24092) देकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया। एनसीसी ऑफिसर धीरज सांगवान के भाई आशीष सांगवान को भी ऐसे ही प्रमाणपत्र जारी किया गया। महाराष्ट्र में एक कॉलेज के नियमित छात्र उत्तम सिंह को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर कैडेट की (HAR/SD/2010/24094) आईडी पर प्रमाणपत्र दिया गया। उत्तम सिंह रिश्ते में एनसीसी ऑफिसर को साला बताया गया था। एनसीसी अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार जसबीर सिंह (HAR/SD/2010/24096) और 12वीं पास हेमंत को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर एनसीसी का नकली प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप लगे थे।