समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। पुष्पम ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पंचायत प्रतिनिधि करोड़ों में खेल रहे हैं। इसके विपरीत वह खुद एक साधारण जीवन जी रहे हैं। उन्होंने हसनपुर विधानसभा की जनता की सेवा का मौका फिर से मांगा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्पम ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हसनपुर विधानसभा में डिग्री कॉलेज की मुख्य मांग है। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 17 महीने की सरकार में 5 लाख नौकरियां दीं और स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।
हसनपुर के पूर्व विधायक ने मांगा जनता का समर्थन:अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
