हरियाणा के हिसार में पूर्व कांग्रेस विधायक रामनिवास घोड़ेला ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। आज बरवाला में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक ने शक्ति प्रदर्शन किया और मंच से खुलकर वर्करों के बीच अपनी बता रखी। इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयल, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा और जिला पार्षद महंत दर्शन गिरी सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला बरवाला विधानसभा से चुनाव लड़े थे। राहुल गांधी खुद उनकी सीट पर प्रचार करने आए थे बावजूद इसके वह विधानसभा चुनाव हार गए थे। चुनाव में हार के बाद उन्होंने सांसद जयप्रकाश पर हार का ठीकरा फोड़ा था। अब एक बार फिर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने ही पार्टी के सांसद के खिलाफ भड़ास निकाली है। वहीं जहां एक ओर राहुल गांधी वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं वहीं उनके ही नेता भितरघात को चुनावी हार का कारण बता रहे हैं। अब जानिए रामनिवास घोड़ेला ने वर्करों से क्या कहा…
पूर्व विधायक ने कांग्रेस नेताओं की तुलना कुत्ते से की:हिसार में रामनिवास घोड़ेला ने कहा-चुनाव में एक शेर के पीछे 100 कुत्ते थे
