पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के पिता और पाथरी गांव के पूर्व सरपंच जगत सिंह मलिक का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 82 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह पानीपत के पैतृक गांव पाथरी में किया गया। सुबह 10:30 बजे हुए अंतिम संस्कार में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। उनके बड़े बेटे दिलावर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सिंक के पूर्व सरपंच राजेश मलिक, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बलराज मलिक और गांव सिंक की सरपंच नीलम के पिता सहित कई व्यक्ति मौजूद रहे। साल 2000 बने थे सरपंच जगत सिंह मलिक क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी थे। उन्हें साल 2000 में पाथरी गांव का सरपंच चुना गया था। उन्होंने 2005 तक सरपंच रहते हुए गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कई सामाजिक कार्य करवाए उन्होंने अपने कार्यकाल में और उसके बाद भी आसपास के क्षेत्र में अनेक सामाजिक कार्य किए। इनमें प्रमुख रूप शीतला माता मन्दिर पाथरी वाली धार्मिक संस्था का जीर्णोद्धार शामिल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनके परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के पिता का निधन:पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार; बेटे ने दी मुखाग्नि, 2000 में बने थे सरपंच
