हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। हुड्डा ने कहा कि अब सरकार के पास सिर्फ कर्ज बढ़ाने का रास्ता बचा है। देने के लिए तो उनके पास कुछ नहीं है। किसान, मजदूर और गरीब आदमी से जुड़ी योजनाएं काटी जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा शुक्रवार को शाहाबाद से विधायक रामकरण काला के बड़े भाई केसर सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती, बजट, सुप्रीम कोर्ट UGC पर फैसले और हरियाणा की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा को पार्टी को मजबूत बनाने तरीका बताया। सब लोग अपने तरीके से काम कर रहे- हुड्डा मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि हर कोई अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने में लगा है। बीरेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा भी पार्टी को एकजुट करने की एक कोशिश है। सब लोग कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग-अलग काम कर रहे हैं। अच्छी बात है कि पार्टी में सभी का योगदान हो रहा है। UGC पर सुप्रीम कोर्ट देगा फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) पर हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों तरफ की आर्गुमेंट सुनने के बाद रोक लगाई है। अब सुप्रीम कोर्ट को UGC पर फैसला देना है। उनको अपनी-अपनी बातें सुप्रीम कोर्ट में रखनी है। सरकार को कोई भी फैसला सोच-समझ कर करना चाहिए। देना को कुछ नहीं, कर्ज बढ़ाएंगे
हुड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार के आने वाले बजट पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि सरकार के पास देने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए सिर्फ कर्ज बढ़ाया जाएगा। किसान, मजदूर और गरीब आदमी के लिए बजट में कुछ नहीं होगा। बुढ़ापा पेंशन और राशन कार्ड काट रहे हैं। मनरेगा की स्कीम बंद कर रहे हैं। इसमें 90% बैकवर्ड और शेड्यूल क्लास लाभार्थी को काम मिलता था। हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश
हुड्डा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। ये मैं नीं कह रहा हूं, बल्कि सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स की रिपोर्ट बता रही है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रदेश में कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं है।
पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार पर बोला हमला:कुरुक्षेत्र में बोले-बजट में देने के लिए कुछ नहीं, कर्ज बढ़ाएंगे, योजनाएं खत्म की जा रही
