राजस्थान की भाजपा सरकार नाकारा और निकम्मी- गहलोत

former-chief-minister-on-karnataka-controversy
Spread the love

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि कई नेता राहुल गांधी के नाम का इस्तेमाल कर यह प्रचारित करते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए भेजा गया है, जबकि कुछ लोग ढाई-ढाई साल के फ़ॉर्मूले की बातें फैलाते रहते हैं।

गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी ढाई साल की चर्चा पूरे ढाई साल चलती रही। इससे पार्टी को नुकसान होता है। कर्नाटक में भी ऐसा ही चलाया जा रहा है। असल में क्या फैसला हुआ, यह राहुल गांधी और खड़गे साहब जानते हैं, हम तो वहां थे ही नहीं।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि ढाई साल वाले फ़ॉर्मूले पर यदि किसी को विश्वास है तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के मुंह से कहलवाएं, तभी बात बनेगी। उन्होंने इन चर्चाओं को पूरी तरह हवा-हवाई बताया।

कर्नाटक सरकार को लेकर उठ रहे सवालों पर गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में सब ठीक है। नाश्ते की टेबल पर सब साथ बैठे हैं, यह शुभ संकेत है। झगड़ा नहीं है, प्यार-मोहब्बत है। तलाक की खबर बनती है, प्यार की नहीं। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

गहलोत ने राजस्थान की मौजूदा भाजपा सरकार को “नाकारा और निकम्मी” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।

रोज सड़क हादसे, आत्महत्याएं, स्थिति बेहद खराब है।

गहलोत ने चुनाव आयोग को लेकर भी बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग खुलेआम पक्षपात कर रहा है। उसके रवैये से लोग चिंतित हैं। यदि आयोग सरकार के साथ चलेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?

उन्होंने यहां तक कहा कि आगे आने वाले समय में चुनाव होंगे भी या नहीं, इस पर भी आशंका पैदा हो गई है।