राजगढ़ः बैठक में अवैध कटाई-उत्खनन पर अंकुश लगाने पर दिया जोर

Spread the love

इस मौके पर वनमंडलाधिकारी बेनीप्रसाद दौतानिया ने बताया कि वन्यप्राणी अभ्यारण्य नरसिंहगढ़ की अधिसूचित 2 किलोमीटर ईको सेंसटिव क्षेत्र ग्राम तिंदौनिया में अवैध रुप से संचालित अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर डाॅ.मिश्रा द्वारा एसडीएम नरसिंहगढ़ को वन्य प्राणी अभ्यारण्य नरसिंहगढ़ के साथ ग्राम चैनपुरा में बैठक आयोजित कर विस्थापन की नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3(1)(1) में उल्लेखित सामुदायिक वनों के संसाधन, सरंक्षण एवं प्रबंधन के अधिकार ग्राम सभाओं को सौंपने के संबंध में वन्यप्राणी अभ्यारण्य नरसिंहगढ़ अंतर्गत वर्ष 1980 के पूर्व बने धार्मिक स्थल को सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदाय करने के संबंध में भी अवगत कराया गया। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी अजितकुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।