मजदूरों को मौके पर बुलाया गया और मजदूरों से सीताधार के जल प्रवाह में बाधक बने जलकुंभी की सफाई की गई और पानी से जल कुंभी को निकाला गया।जिसके बाद जल का प्रवाह आगे सुचारू रूप से हो सका।उल्लेखनीय हो कि पिछले दिनों नेपाल के तराई इलाकों और जिले में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया था,जो अब धीरे धीरे सामान्य हो रहा है।इसी कड़ी में सीताधार में भी पानी काफी बढ़ गया,लेकिन जलकुंभी के कारण सुचारू ढंग से जल का प्रवाह नहीं हो पा रहा था।
सीताधार में जलस्तर बढ़ा,जलकुंभी ने बहते पानी का प्रवाह रोका
