फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में रणधीर लाल ने किया ज्वाइन

Spread the love

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नव पदस्थापित रणधीर लाल ने नप के सशक्त स्थायी समिति की मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाग लिया। बैठक में तीन संतों पर विचार विमर्श के पश्चात सहमति प्रदान की गई। जिन तीन एजेंडों पर सहमति प्रदान की गई, उसमें गत बैठक की संपुष्टि के अलावे प्रभारी नाजिर द्वारा प्रस्तुत विपत्र की जांच के लिए गठित समिति के आवेदन पर विचार किया गया।इसके अलावा सीडब्लूजेसी 12091/25 में पटना हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश पर विचार किया गया।