फारबिसगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 28 अगस्त को, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत

Spread the love

इसी कड़ी में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,जनता दल यूनाइटेड के नौशाद आलम,हम के जिलाध्यक्ष विष्णु देव ऋषिदेव,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विभाष मेहता,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने नगर के एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक उपरांत आयोजित उर्स वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सात से आठ हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपेक्षा जताई जा रही है।एनडीए के घटक दलों के प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,मंत्री हरि सहनी,महेश्वर हजारी,पूर्व सांसद कविता सिंह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी।

वहीं मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा 28 अगस्त को मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर एनडीए के बड़े नेताओं की चौदह अलग अलग टीम गठित की गई है।जो प्रत्येक जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी भागीदारी देने के साथ राज्य और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी देकर कार्यकर्ताओं से आम मतदाताओं को बतलाने के लिए प्रेरित करने का काम करेगी।वहीं मौके पर मौजूद भाजपा नेता मनोज झा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 225 सीट और फिर से नीतीश कुमार के मंत्र के साथ एनडीए कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार है और उसमें जोश भरने का काम यह कार्यकर्ता सम्मेलन करेगा।मौके पर एनडीए के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।