बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि फारबिसगंज के ऐतिहासिक महावीर झंडा जुलूस में हर साल की तरह इस साल भी बजरंग दल के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाकर शुद्ध पानी,कच्चा चना,शरबत,और चॉकलेट के साथ मेडिकल उपचार की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा महावीर झंडा जुलूस में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।24 अगस्त दिन रविवार को लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को शामिल होने की संभावना है।
सोनी ने कहा बजरंग दल के द्वारा कई सालों से महावीरी झंडा जुलूस में स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को सेवा दी जा रही है।साथ ही भ्रमण के दौरान जुलूस में अगर किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी होगी तो बजरंग दल के स्टॉल पर कार्यकर्ता से मिलकर श्रद्धालु हर संभव मदद ले सकते हैं।
