कांग्रेस के नेताओं ने वोट चोरी मामले की जांच के बजाय जनता के चुने हुए नुमाइंदों की गिरफ्तारी कर सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश करने की बात कही। केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र पर हमले के साथ ही चोरी की वोट से जीतने का आरोप लगाया।
मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी,ओवेश यासीन, शंकर साह, कफ़ील अंसारी सहित दर्जनों कार्यकता मौजूद थे।
