फारबिसगंज में वैश्य समाज के साथ कांग्रेस का जनसंवाद

Spread the love

जनसंवाद में बड़ी संख्या में वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने कहा कि वैश्य समाज तभी खुशहाल रह सकता है,जब कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।भाजपा और जदयू के शासन में पूरे सूबे में अराजकता का माहौल है।फलस्वरूप कारोबार करने वाले वैश्य समाज के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा और जदयू विधायक वैश्य समाज से वसूली कर रहे हैं,जो पैसा नहीं देता।उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी जा रही है।वहीं जीएसटी और ऑनलाइन मार्केट ने छोटे व्यवसायियों की कमर तोड़ दी गई है।महागठबंधन की सरकार बनने के बाद वैश्य समाज को सुरक्षा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार का प्रति व्यक्ति आय पूरे देश में सबसे कम है, जिसके चलते लोगों की क्रय क्षमता घटती गई है और इसका सीधा असर व्यवसाय पर पड़ रहा है।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा सरकार में उपेक्षित रहे हैं। भाजपा इनका वोट लेती है और वोट लेने के बाद डरा कर इनका शोषण करने का काम करती है।उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना योगदान किया है।