फारबिसगंज में आशीर्वाद यात्रा सह जनसभा में एनडीए की एकजुटता पर बल

Spread the love

मौके पर नामांकन सभा को भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फारबिसगंज की जनता का प्यार उन्हें हमेशा से मिलते रहा है।वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा से दृढ़संकल्पित रहे हैं और बढ़ते तथा विकास युक्त फारबिसगंज के निर्माण के लिए एनडीए के हरेक कार्यकर्ता से चुनाव में एकजुटता से जिताने की अपील की।

इस मौके पर पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव,बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जदयू नेत्री संचित मंडल,शिवानी सिंह,निलिमा शाह, नूतन भारती, मनोज झा,आयुष कुमार कालू, प्रेम केसरी,संजय केसरी, मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय झा, संदीप कुमार,रजत सिंह,अमित निराला, रंजित मिश्रा, समेत सभी मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।