फारबिसगंज प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब किनार से राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी, अधिवक्ता सह पत्रकार अमित कुमार ठाकुर को सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, संस्थापक विनोद कुमार तिवारी पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल,प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार एवं समाजसेवी सुनील दास के द्वारा शाल ओढ़ाकर, माला पहना कर एवं धार्मिक ग्रंथ आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि 16 नवंबर 1966 से भारतीय प्रेस परिषद में विधिवत कार्य आरंभ किया था। तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को भारतीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। यद्यपि प्रेस परिषद की स्थापना 4 जुलाई 1966 को ही हो गई थी। यह दिन स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को रेखांकित करता है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। आज का दिन पत्रकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है।
