परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ की ओर से शनिवार को डायट फारबिसगंज के प्राचार्य आफताब आलम को शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह एवं महासंघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर प्राचार्य आलम का सम्मान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि डायट फारबिसगंज के प्राचार्य ने संस्था की बेहतरीन व्यवस्था, कुशल प्रबंधन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन्हीं कारणों से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।
