भाजपा नगर कमिटी की बैठक में बिहार बंद की सफलता को लेकर हुआ मंथन

Spread the love

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने की।बैठक में 4 सितम्बर गुरुवार को बिहार बंद को पूरी तरह से सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई और एकजुटता के साथ आपातकालीन सेवा को छोड़कर बाजार बंद का निर्णय लिया गया।

मौके पर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।उन्होंने दुकानदारों और कारोबारियों से बिहार बंद को सफल बनाने के लिए अपने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद रखने की अपील की।