ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक,सामाजिक और राजनीतिक दशा पर हुई चर्चा

Spread the love

मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर ब्राह्मण समाज को एकजुट होना होगा। अपने उत्थान के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण की उत्पत्ति ब्रह्म ज्ञान से हुई है और यह आचार-विचार के साथ रहन-सहन को सीखाता है।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य आचार से रहित हो जाता है तो उसे वेद भी पवित्र नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत की राजनीति में ब्राह्मणों की संख्या सर्वाधिक थी, लेकिन वर्तमान में उपेक्षा के कारण यह संख्या नगण्य हो गई है, जिसको लेकर राजनीतिक दलों को ब्राह्मणों के ताकत का अहसास कराना होगा। मौके पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।