स्कूली छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले में बाल कल्याण समिति हुआ सक्रिय

Spread the love

फारबिसगंज के प्लस टू ली अकादमी उच्च विद्यालय के किरानी एवं भरगामा के सिमरबनी उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक के द्वारा छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी मामले को जिला बाल कल्याण समिति ने गंभीरता से लिया है।मामले को लेकर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा रिंकू ने आज जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर अपने स्तर से जांच कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है।

पत्र में बाल कल्याण समिति ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2017 के नियम 30 के अंतर्गत स्वतः संज्ञान लेने के अधिकार सुरक्षित होने की बात कही है।पत्र की प्रतिलिपि विशेष किशोर पुलिस इकाई,भरगामा थानाध्यक्ष,फारबिसगंज थानाध्यक्ष,जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक को भी प्रेषित की गई है।

उल्लेखनीय हो कि फारबिसगंज के प्लस टू ली अकादमी उच्च विद्यालय के किरानी कुणाल कुमार के द्वारा स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में सोमवार को आक्रोशित अभिभावकों ने उनकी जमकर पिटाई की थी।मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया था।उसी तरह सोमवार को ही भरगामा के सिमरबनी उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक द्वारा नौवीं की छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की थी।जिसको लेकर सोमवार को स्कूल में जमकर बवाल हुआ था।स्कूल में पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों के समक्ष सहायक शिक्षक ने की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी।इस मामले का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ।

दोनों मामले को लेकर बाल कल्याण समिति सक्रिय हुई है और डीईओ को अपने स्तर से जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।