उज्जैन में पहली बार सीएम ने शिप्रा किनारे फहराया तिरंगा:कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी बना रहे

Spread the love

आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में हैं। उन्होंने कार्तिक मेला ग्राउंड पर तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की सलामी ली। यह पहला अवसर है, जब किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक लोगों को विधिक सहायता प्रदान की है। सांदीपनि आश्रम को भव्य रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही स्कूलों की ड्रॉप-आउट दर को शून्य प्रतिशत तक लाने का दावा किया गया है। वहीं भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा फहरा कर 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 22 विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। देखिए तस्वीरें