जयपुर में आज (गुरुवार) तीन बड़े इवेंट हैं। महल रोड पर 78वें सेना दिवस परेड, JLN मार्ग पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) और सवाई मान सिंह (SMS) स्टेडियम में शौर्य संध्या। सेना के शाम के कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसके चलते अलग-अलग समय तीनों मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेंगे। आर्मी डे परेड सुबह 10:10 से 11:25 बजे तक होगी। इसमें सिर्फ उनलोगों को एंट्री मिलेगी, जिनके रजिस्ट्रेशन हैं। परेड देखने वालों को 8:45 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। आर्मी डे परेड पहली बार जयपुर में हो रही है। इस परेड में भारतीय सेना का अनुशासन और आधुनिक सैन्य क्षमता देखने को मिलेगी। वीरता पुरस्कार विजेता करेंगे परेड लीड
परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड कमांडर को सलामी देंगे। इस क्रम में अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड को लीड करते नजर आएंगे। मिजोरम के राज्यपाल मुख्य अतिथि
परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह शामिल होंगे। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान समेत कई गणमान्य और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड, बंद रहेंगे रास्ते:महल रोड पर दोपहर एक बजे, टोंक रोड पर 4 से 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
