शहडोलः जर्मनी से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटे मिनी ब्राजील विचारपुर ग्राम के फुटबाल खिलाड़ी, विधायक ने किया सम्मानित

Spread the love

कार्यक्रम में विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि ग्राम विचारपुर को अब मिनी ब्राज़ील ने नाम से जाना जा रहा है, यह शहडोल जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाड़ियो की प्रतिभा और जूनून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य विश्व स्तरीय मंच पर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर आए फुटबाल खिलाड़ी अब अन्य फुटबाल खिलाड़ियो को खेल की आधुनिक तकनीको के बारीकियों से अवगत कराएंगे।

इस अवसर पर फुटबॉल खिलाड़ी सुहानी कोल एवं कोच लक्ष्मी सहीस ने जर्मनी की यात्रा के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जर्मनी के कोच से फुटबाल खेल की नई-नई खेल तकनीकियों से संबंधित जानकारियां सीखने को मिली है, जो भविष्य में होने वाली फुटबाल प्रतियोगिताओं में काफी मददगार साबित होगी। इस अवसर पर पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के संचालक शारीरिक शिक्षक एवं खेल विभाग डॉ.आदर्श तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अखिलेश मिश्रा, समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग अजय सोंधिया, सहायक संचालक रईस अहमद, दयानंद सोंधिया, अनिल सिंह फुटबॉल कोच, यशोदा सिंह, रजनी सिंह फुटबॉल कोच सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं फुटबाल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखार रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का उनका जज्बा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। जर्मनी के प्रतिष्ठित क्लब FC Ingolstadt 04 ने विचारपुर के खिलाड़ियों और कोच को 4 से 12 अक्टूबर तक कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक फुटबॉल तकनीक, फिटनेस, टीम रणनीति और टैक्टिकल गेम प्लानिंग की गहन ट्रेनिंग प्राप्त किया। खिलाड़ियों को गेंद नियंत्रण पासिंग, शूटिंग और रक्षात्मक व आक्रामक रणनीतियाँ सिखाएं गए। विश्वस्तरीय प्रशिक्षण के लिए विचारपुर से कुल पाँच खिलाड़ी और एक महिला प्रशिक्षक का चयन किया जिसमें लक्ष्मी सहीस (कोच), सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र बैगा, मनीष घसिया शामिल रहे।