खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान त्योहार की समाप्ति तक रहेगा जारी

Spread the love

जांच के दौरान दूध और दूध से बने उत्पाद, पनीर, खोया, रसगुल्ला, पेड़ा, मिठाई की गुणवत्ता की जांच की गई। संदिग्ध पनीर और मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं जहां खाद्य व्यवसाय बिना स्वच्छता मानकों और एफएसएसएआई लाइसेंस के पाया गया जहां आवश्यक कई निर्देश दिए गए।

मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी खाद्य कारोबारी एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त करें और स्वच्छता मानकों का पालन करें। किसी भी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान त्योहार की समाप्ति तक लगातार जारी रहेगा।