Bhang Palak Sabji Recipe : पहाड़ों का खानपान हमेशा से सुर्खियों में रहा है. भांग वाली पालक की सब्जी, इन्हीं में से एक है. पहाड़ पर इसे सर्दियों में बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. लोकल 18 से बात करते हुए बागेश्वर की चिकित्सक डॉ. संगीता बताती है कि भांग के बीज पहाड़ी भोजन का हमेशा से हिस्सा रहे हैं. भांग के बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं. स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और ऑर्गेनिक फूड की मांग के चलते भांग और पालक की ये रेसिपी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
Food Recipe : कभी खाई भांग के बीजों वाली पालक सब्जी? सर्दियों में ये पहाड़ी थाली की जान, जानें रेसिपी
