उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में कोहरा, विजिबिलिटी 50-100 मीटर:हिमालयी राज्यों में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार; हरियाणा-राजस्थान में टेंपरेचर 25°C के ऊपर

Spread the love

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इस वजह से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रही। वहीं उत्तराखंड के 20 में से 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 9 से 11 फरवरी में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उधर, हरियाणा और राजस्थान के कई क्षेत्रों में टेंपरेचर में बढ़ोतरी जारी है। हरियाणा का महेंद्रगढ़ राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां का टेंपरेचर 25 डिग्री के पार जा चुका है। राजस्थान के हनुमानगढ़, सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम…