हरियाणा में सुबह कोहरा, रात का तापमान गिरा, दिन गर्म:4 दिन बाद फिर बारिश के आसार; 2 पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, हिसार सबसे ठंडा

Spread the love

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही कुदरत के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, वहीं सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 9 व 10 फरवरी को मौसम बदलेगा और प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में घनी धुंध छाई रही थी, जिससे यातायात की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगा था। हालांकि, आज (5 फरवरी) कोहरे का असर कुछ कम हुआ है और केवल सीमित स्थानों पर ही धुंध देखी गई है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तापमान का गणित: रातें ठंडी, दिन में गर्मी IMD चंडीगढ़ के बुधवार को जारी हुए तापमान के डेटा के अनुसार तापमान में विरोधाभासी बदलाव देखे गए हैं… न्यूनतम तापमान: इसमें औसतन -1.1°C की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात और अलसुबह की ठंड काफी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान: दिन के समय चटक धूप के कारण औसत अधिकतम तापमान में 0.8°C का उछाल आया है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।
मौसम एक्सपर्ट बोले- इस दिन दो आएंगे पश्चिमी विक्षोभ हिसार की रात सबसे ठंडी हरियाणा में रातें अभी भी काफी ठंडी बनी हुई हैं। 4 फरवरी की सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, हिसार राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.3°C पर पहुंच गया। यह सामान्य से -3.8°C कम है। अन्य शहरों की बात करें तो सिरसा में न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज किया गया। नारनौल और महेंद्रगढ़ में पारा 6.0°C रहा। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान अंबाला में 9.8°C रहा। अधिकांश स्टेशनों पर 24 घंटे के भीतर तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी गई है, जिससे रात की ठंड अभी बरकरार है। फरीदाबाद में का दिन सबसे गर्म रात की ठंड के विपरीत, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद (AWS) में 23.6°C रिकॉर्ड किया गया। भिवानी में दिन का पारा 22.5°C दर्ज किया गया। हिसार और अंबाला में तापमान क्रमशः 21.4°C और 21.2°C दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान हथनीकुंड बैराज (यमुनानगर) में 18.5°C रहा। पिछले 24 घंटों में कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2.7°C तक की वृद्धि देखी गई है।