जबलपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में आर.ए.एफ. सहित पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकला

Spread the love

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने संस्कारधानीवासियों को गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नवी पर्व पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

फ्लेैग मार्च में सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी, सीएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया, सीएसपी कोतवाली रीतेश कुमार शिव, डीएसपी अ.जा.क सुनील नेमा, थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज, थाना प्रभारी घमापुर प्रतीक्षा मार्को, थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग राजकुमार खटीक, थाने के बल के साथ मौजूद रहे । फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर ओमती चौक, भरतीपुर, छोटी ओमती, गुरंदी, लकडगंज, फूटाताल, सराफा चौक, मिलौनीगंज, मछली मार्केट, चारखम्बा, होते हुये बहोराबाग में समाप्त हुआ।