देहरादून में झंडे मेले की धूम! ₹5 में मेकअप का सामान, 100 रुपये में चूड़ा सेट, खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़

Spread the love

Dehradun Jhanda Mela: देहरादून में विश्व प्रसिद्ध ‘झंडे जी मेले’ का भव्य आगाज हो चुका है. अगर आप भी खरीदारी के शौकीन हैं और बजट की चिंता किए बिना झोला भरकर सामान घर लाना चाहते हैं, तो यह मेला आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां बाजार में 50 रुपये में मिलने वाली क्लिप और क्लेचर महज 5 रुपये में मिल रहे हैं, तो वहीं इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने वाली मल्टी-कलर चूड़ियां और घुंघरू वाले कंगन लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं. बच्चों के खिलौनों से लेकर घर की क्रॉकरी तक, सब कुछ यहां सेल के भाव में उपलब्ध है.